फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेस लाइट प्वाइंट पर दो महीने में दूसरी बड़ी घटना, पूर्व विधायक के बेटे की हालात स्थिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 8/9/17/18 प्रेस लाइट प्वाइंट पर रविवार देर रात तेज रफ्तार फार्च्यूनर के रेड लाइट जंप करने से हादसा हुआ था। मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने फतेहगढ़ निवासी फार्च्यूनर चालक कंवर प्रताप सिंह (19) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि फार्च्यूनर और स्कोडा कार की टक्कर में पंजाब के पूर्व विधायक हरनिरपाल सिंह (कुक्कू) के बेटे व कांग्रेसी नेता राहुल इंद्र सिंह सिद्धू समेत पांच लोग घायल हो गए थे। हादसे की सूचना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर राहुल इंद्र सिंह सिद्धू के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। हैरत की बात है कि प्रेस लाइट प्वाइंट पर अक्सर देर रात सड़क हादसे होते है, बावजूद इन हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में मोगा निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह पंजाब पुलिस में बटालियन 13 नंबर में कार्यरत हैं। रात को वह सेक्टर-22 में अपने दोस्त से मिलने गए थे। वहां से उन्हें सेक्टर-9 जाना था। स्कोडा कार को वह खुद चला रहे थे जबकि उनके बगल वाली सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक हरनिरपाल सिंह के बेटे व कांग्रेसी नेता राहुल इंद्र सिंह सिद्धू और कार की पिछली सीट पर पंजाब पुलिस में बटालियन 13 नंबर में कार्यरत दीप इंदर व सेक्टर-9 में फूड का काम करने वाले दिलजोत सिंह बैठे थे। उन्होंने बताया कि रात को सेक्टर-17/18 की विभाजित सड़क से सेक्टर-8 की तरफ जाने के लिए जब वह प्रेस लाइट प्वाइंट को पार कर रहे थे, तभी पीजीआई की तरफ से रेड लाइट जंप कर आई एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कांग्रेसी नेता राहुल सिंह सिद्धू के सिर में गहरी चोट आई है जबकि दिलजोत के हाथ में फ्रैक्चर समेत अन्य सभी को गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
बॉक्स
प्रेस लाइट प्वाइंट पर हुआ था हादसा
बता दें कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 8/9/17/18 प्रेस लाइट प्वाइंट पर दो कारों की जोरदार टक्कर हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सेक्टर-8 की मध्य मार्ग पर स्कोडा कार के ड्राइवर के बगल वाले हिस्से के परखच्चे उड़े हैं और गाड़ी का टायर बाहर निकला है और 50 मीटर आगे जाकर स्लिप रोड की डिवाइडर पर फार्च्यूनर का पिछला टायर फटा पड़ा है और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त है। इसके बाद स्कोडा में सवार चार और फार्च्यूनर चालक को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें