फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव : तिरंगा यात्रा किया रवाना, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागृत ब्राह्मण सभा ने की योगदान की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जागृत ब्राह्मण सभा ने सोमवार को राजकीय महाविद्यालय सेक्टर -1 से तिरंगा यात्रा निकाली। उपायुक्त महावीर कौशिक ने इसको रवाना किया। इस मौके पर उपायुक्त ने पौधरोपण अभियान का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए। यह तिरंगा यात्रा विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक ने जागृत ब्राह्मण सभा के प्रधान एमपी शर्मा और महासचिव विकास कौशिक को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराया जाना है। इसको सफल बनाने में जागृत ब्राह्मण सभा अपना योगदान दे। सभा के प्रधान एमपी शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। महासचिव विकास कौशिक ने बताया कि नगर निगम की तरफ से उन्हें हर घर तिरंगा अभियान का नोडल अफसर बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि युवा और बच्चों में इस हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति का जज्बा पैदा होगा। इस अवसर पर पूर्व आईएएस राजीव शर्मा, ऋषिराज वशिष्ठ, भारतीय चिकित्सा परिषद हरियाणा के चेयरमैन, भारतीय चिकित्सा परिषद हरियाणा के सचिव दिनेश शर्मा, कौशल विभाग हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक संजीव शर्मा, डीआईओ सतपाल शर्मा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण बागवानी विभाग की कार्यकारी अभियंता निधि भारद्वाज, उद्योगपति विनय शुक्ला, रविंदर शर्मा, जीडी शर्मा, एमएल बक्शी, राजेश शर्मा, आर ऐन शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें