फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमलोह के पंचायत अधिकारी का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों पर अमलोह के पंचायत अधिकारी बलपिंदर सिंह का मुख्य दफ्तर मोहाली में तबादला कर दिया गया है। उनके खिलाफ विपक्षी उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाने व राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत आई थी।
विज्ञापन

विभाग के विशेष सचिव उमा शंकर गुप्ता ने यह तबादला आदेश जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने विभाग को इस कार्रवाई के लिए लिखा था। आयोग ने कहा था कि उनके पास 5 दिसंबर को शिकायत आई जिसमें आरोप लगाया है कि विपक्षी उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हो रहा है।
आयोग के पास यह भी शिकायत आई थी कि अधिकारी की पत्नी भी चुनाव लड़ रही हैं। इस कारण आशंका जताई गई थी कि वह अपनी शक्तियों और अधिकारों का दुरुपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें