फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन करोड़ रुपये से होगा अमलोह नगर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब/अमलोह। अमलोह के विकास कार्य के लिए तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। यह प्रस्ताव नगर परिषद अमलोह में पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पास किया गया। इस बैठक का नेतृत्व अमलोह नगर परिषद के अध्यक्ष सिकंदर सिंह गोगी ने किया। इसमें अमलोह विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग मौजूद रहे। इस बैठक में शहर के विकास और सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। विधायक ने इस मौक पर पार्षदों को भरोसा दिलाया कि वह अमलोह के हर विकास में पूरा सहयोग करेंगे।
विधायक गैरी ने कहा कि शहर में बिना किसी पक्षपात के विकास कार्य चल रहे हैं। इस बैठक में करीब 3 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इस राशि का उपयोग शहर के आधुनिकीकरण, इसके प्रबंधन में सुधार और पर्यावरण में सुधार लाने वाली परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। नगर परिषद अमलोह के अध्यक्ष सिकंदर सिंह गोगी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्की मित्तल ने बताया कि बैठक में शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए विशेष योजना के तहत प्रस्ताव पारित किए गए हैं। कूड़े-कचरे को खत्म करने के लिए टीमें घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेंगी, जिससे शहर स्वच्छ बनेगा। शहर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटने का काम भी अंतिम रूप दे दिया गया है। शहर की निगरानी के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टाल किए जाएंगे और शहर के दो मुख्य पार्कों को भी सुधारा जाएगा। शहर को नहरी पानी की आपूर्ति कराने के लिए पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

इस बैठक में नगर परिषद अमलोह के अध्यक्ष सिकंदर सिंह गोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्की मित्तल, ईओ बलजिंदर मान, उपाध्यक्ष जगतार सिंह, दर्शन सिंह चीमा, पार्षद हरविंदर कौर, पार्षद अतुल लुटावा, राकेश कुमार साही, पार्षद गुरमीत कौर, पार्षद जानवी शर्मा, पार्षद कुलविंदर सिंह, पार्षद नीना साही, पार्षद लवप्रीत सिंह, पार्षद कमलजीत कौर, पार्षद पूनम जिंदल, पार्षद जसविंदर सिंह, मोनी पंडित और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन




फोटो कैप्शन: नगर कौंसिल कार्यालय अमलोह में हुई बैठक में विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बारिंग, अध्यक्ष सिकंदर सिंह गोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्की मित्तल, पार्षद और स्टाफ सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें