फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पटियाला ताइक्वांडो चैलेंज कप में अमिता मारवाह टीम ने तीन स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पटियाला के मॉर्डन स्कूल में आयोजित आठवें पटियाला ताइक्वांडो चैलेंज कप में अमिता मारवाह एक्टिविटी टीम के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। दो दिवसीय मैच के पहले दिन टीम के रोहन, कनिका और पायल ने स्वर्ण पदक जीता। नेहा, दिव्या और प्रिया ने रजत पदक व ईशानी एवं रीना ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

अमिता मारवाह ने बताया कि मास्टर सतविंदर सिंह द्वारा यह आयोजन किया गया था, जिसमें 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने पूरे भारत से भाग लिया। अमिता मारवाह की टीम के बच्चों के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की। अमिता मारवाह द्वारा इन्हें डाइट, इक्विपमेंट भी उपलब्ध करवाए गए। वह 12 सालों से वह बच्चों को प्रशिक्षित कर रही हैं। उनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाड़ी स्कूलों में बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अमिता मारवाह ने कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों में स्किल डेवलपमेंट करना है, ताकि वह अपना स्वरोजगार चला सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें