फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच एचएसवीपी ने पुलिस सुरक्षा में गिराया मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 में अतिक्रमण हटाने पहुंची हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। लोग विरोध इसलिए कर रहे थे क्योंकि विभाग की टीम एक मंदिर को भी वहां से हटा रही थी। लोगों ने जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोग प्राधिकरण की जेसीबी और अन्य सरकारी वाहनों के आगे खड़े हो गए। हालात बिगड़ते देख सेक्टर-20 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेक्टर 20 के इंस्टीट्यूशनल साइट पर किए कब्जे को हटाने के लिए एचएसवीपी ने करीब ढाई घंटे की ड्राइव शुरू की। यह ड्राइव एचएसवीपी के जेई नवीन श्योराण की अगुवाई में चलाई गई। इस दौरान वहां पर बनाए मंदिर की पक्की दीवारों को टीम ने तोड़ दिया। लोगों को इसका पता चला तो वहां भीड़ एकत्रित हो गई और लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि वे कई सालों से यहां मंदिर में पूजा करते आ रहे हैं। यह मंदिर उनकी आस्था का केंद्र है।
छह करोड़ से ज्यादा में खरीदा था प्लॉट
एचएसवीपी की तरफ से दिसंबर 2021 में सेक्टर 20 में पौना एकड़ इंस्टीट्यूशनल नर्सरी साइट का ऑक्शन किया गया था। 6.17 करोड़ रुपये में झज्जर के यशपाल ने उक्त साइट को खरीदा था। प्लॉट मालिक ने जब मौके पर जाकर देखा तो वहां पर मंदिर बना हुुुआ था। इस पर उन्होंने विभाग को शिकायत देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी पर चप्पल फेंकी
हंगामे का पता चलने पर काफी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एक महिला ने अपनी चप्पल उतारकर महिला पुलिसकर्मी पर फेंक दी। इसके बाद उस महिला को पकड़कर हिरासत में ले लिया गया। मामला शांत होने के बाद महिला ने भी अपनी हरकत के लिए माफी मांगी तो उसे छोड़ दिया गया।
एचएसवीपी की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने हंगामा कर दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और प्राधिकरण की कार्रवाई को पूरा कराया। इस दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनको बाद में छोड़ दिया गया। - अनिल, एसएचओ, सेक्टर-20 थाना
प्लॉट धारक की शिकायत पर ही प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है। अतिक्रमण के खिलाफ एचएसवीपी का विशेष अभियान चल रहा है। आगे भी शहर में जहां-जहां अतिक्रमण किया गया है, वहां कार्रवाई की जाएगी। - नवीन श्योराण, जेई, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें