फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों को रखने के कानून में संशोधन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार सूद ने केंद्र सरकार से लावारिस कुत्तों के कानून में संशोधन करने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर कहा है कि लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और आए दिन आम जनता को शिकार बना लेते हैं। जैसा कि सुनने में आया है कि लावारिस कुत्तों को किसी एक स्थान पर नहीं रखा जा सकता, उसमें सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन

विनोद कुमार सूद ने कहा कि यह लावारिस कुत्ते जहां इंसान के लिए खतरा हैं, वहीं सड़कों पर घूमने के कारण इनकी भी जान वाहनों की चपेट में आने से चली जाती है। इसलिए इनके लिए एक निश्चित स्थान बनाने की मंजूरी मिलनी चाहिए। पंचकूला में करोड़ों रुपये की लागत से डॉग केयर सेंटर बनाया गया था, जिसका उद्घाटन भी विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया था, लेकिन कानून आड़े आने के कारण इन कुत्तों को इन सेंटर तक नहीं पहुंचा जा सकता।
पंचकूला में भी कुत्तों के काटने के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। यदि कानून में संशोधन हो गया तो बड़ी राहत मिल जाएगी। साथ ही सूद ने निगम आयुक्त से मांग की है कि वह कुत्तों की स्टरलाइजेशन के अलावा एंटी रेबिज के इंजेक्शन लगाने की भी व्यवस्था करें, ताकि यदि यह आवारा कुत्ते किसी को काट लें तो कम से कम इन कुत्तों को इंजेक्शन लगा होगा तो इंसान की जिंदगी खतरे में नहीं आएगी। एंटी रेबिज इंजेक्शन लगने के बाद जानकारी देने उस कुत्ते के गले में पट्टा डाल देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें