फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इमरजेंसी गेट के बाहर अवैध पार्किंग से एंबुलेंस की आवाजाही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में बढ़ी परेशानी, निर्देशों के बावजूद नहीं मान रहे वाहन चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर प्राइवेट वाहनों की अवैध पार्किंग गंभीर समस्या बन गई है। इसके चलते एंबुलेंस की आवाजाही बाधित हो रही है और मरीजों को लाने-ले जाने में दिक्कतें आ रही हैं।
अस्पताल परिसर में स्पष्ट निर्देशों के बावजूद लोग अपनी गाड़ियां इमरजेंसी गेट के सामने खड़ी कर देते हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कई बार एम्बुलेंस को आने-जाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे मरीजों की हालत बिगड़ने का खतरा बना रहता है। खासकर व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब एक साथ कई वाहन इमरजेंसी के बाहर खड़े मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मी भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड वाहन चालकों को हटाने का प्रयास करते हैं, लेकिन कई लोग उनकी बात अनसुनी कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें