फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एएमएटी ललित कला के प्रतिभाशाली छात्रों ने किया कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मोगीनंद और खड़क मंगोली की झुग्गी-झोपड़ियों से आने वाले बच्चों ने प्राचीण कला केंद्र की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर दिखाया। एएमएटी ललित कला कार्यक्रम के छात्रों में से पांच ने डिस्टिंक्शन हासिल की। पांच अन्य ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए। बाकी छात्रों ने 65% से ऊपर अंक लेकर अपने हुनर का परिचय दिया।
विज्ञापन

एएमएटी टीम के प्रवक्ता ने कहा कि यह सफलता बच्चों के कठिन परिश्रम, समर्पण और कला के प्रति लगन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हर बच्चा अपनी जिंदगी बदलने की क्षमता रखता है। टीम ने बच्चों को कला के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इन नतीजों ने न केवल परिवारों बल्कि पूरे क्षेत्र को प्रेरित किया है कि कठिन हालात में भी सपनों को साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें