पंचकूला। जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत एमडीसी थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार था और पकड़ से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे काबू किया। इस मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि यह तीसरा आरोपी था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ मनसा देवी थाना में पहले से पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर बनाए हुए थी, क्योंकि माना जा रहा था कि वह फिर से किसी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकता है।