फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Mon, 27 Oct 2025 10:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। कनाडा से लौटे युवक पर महानगर में एक होटल में नकोदर की युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उक्त होटल में रेड कर वहां की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।
24 साल की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने देर रात करीब ढाई बजे होटल में कमरा बुक कराया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे काफी पहले से जानता है। आरोपी की पहचान जालंधर के रामा मंडी इलाका निवासी अमरप्रीत सिंह लाली के रूप में हुई है। वह कुछ समय पहले ही कनाडा से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी आकर्षि जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती का जानकार है। उन्होंने कहा कि होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहे हैं। आरोपी अमरप्रीत ने होटल में दो रूम बुक किए थे। एक में उसके दो दोस्त रुके हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें