फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रैफिक विंग से हटेंगे सभी एसपीओ और होमगार्ड, पुलिस कमिश्नर का बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों की शिकायतों के बाद कार्रवाई, रिश्वतखोरी और दुर्व्यवहार पर रहेगी सख्त नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने जिले की यातायात व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। विभिन्न राज्यों से आने वाले वाहन चालकों की शिकायतों और सुझावों पर संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक विंग में तैनात सभी एसपीओ और होमगार्ड जवानों को हटाकर अन्य स्थानों पर तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पंचकूला से प्रतिदिन हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों के हजारों वाहन गुजरते हैं। पिछले कुछ समय से ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर विभिन्न स्तरों पर शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की समीक्षा के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा से जुड़े उल्लंघनों पर रहेगा मुख्य फोकस
पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब सड़क सुरक्षा से सीधे जुड़े गंभीर यातायात नियमों के उल्लंघन पर ही प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने और वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आम वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी से बचाना और सड़क हादसों के प्रमुख कारणों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

रिश्वत मांगने या दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि यदि किसी पुलिस कर्मचारी द्वारा वाहन चालकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया जाता है या रिश्वत की मांग की जाती है, तो संबंधित व्यक्ति पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9115777026 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों की तत्काल जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि नागरिक बिना किसी भय के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
विज्ञापन

पंकज नैन ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार बेहतर पुलिसिंग की आधारशिला है। इसी सोच के तहत यह निर्णय लिया गया है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होगा।
उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें