बरवाला। ग्रामीण सनातन धर्म सभा रामगढ़ मंदिर कमेटी व समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से माता बसंती देवी मंदिर पर 11 अप्रैल को लगने वाले 46 वें मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कमेटी के प्रधान जयपाल गुप्ता व महासचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि 8 अप्रैल की रात को मंदिर में मां भगवती के जागरण का आयोजन होगा। इस अवसर पर समाज सेवक सुभाष चंद्र गुप्ता रात्रि 9:00 बजे जागरण ज्योति प्रचंड करेंगे। और 11 अप्रैल को मेले का आयोजन होगा। सुबह 9:30 बजे माता के दरबार की मनमोहक झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
उसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए हाकम सिंह रामगढ़ के परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम को 3 बजे दंगल कमेटी की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।