पंचकूला। स्पेयर पार्ट्स खरीदने के नाम से ढकोली जीरकपुर निवासी विजय कुमार नरवाल से 35 लाख धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। विजय कुमार की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आर्थिक अपराध शाखा में फाइल भेज दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि ढकाेली निवासी अनिल, उसकी पत्नी सुमन, बलराम ने मिलकर धोखाधड़ी की है। विजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीनों आरोपी ने मशीनों को स्पेयर पार्ट्स खरीदने के लिए 35 लाख लिए थे। पैसे लेने के बाद वह फायदा नहीं दिया और जब पैसा वापस मांगा तो देने से मना कर दिया। रिटर्न देने का लालच देकर आरोपियों ने मिलकर धोखा देकर रुपये लिए थे।यह आरोपी सेक्टर-20 में मिले और स्पेयर पार्ट्स के बिजनेस के बारे में बताया था। पैसा लेने के बाद यह बात करना भी बंद कर दिया था। धोखाधड़ी का शक होने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी। आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया शिकायत के आधार जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को ट्रेस करके रुपये की रिकवरी कराई जाएगी।