फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: उद्योग के लिए 45 दिन में मिलेंगी सभी एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब की उद्योग क्रांति के नए पड़ाव पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मोहाली के एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल लॉन्च किया। अब उद्योगपतियों को इंडस्ट्री लगाने के लिए केवल 45 दिनों में सभी प्रकार की मंजूरी मिल जाएंगी। इनमें नक्शा से लेकर फायर एनओसी, सीएलयू, पर्यावरण एनओसी अन्य जरूरी चीजें शामिल होंगी। अगर तय समय में सरकार आवेदन पर मंजूरी नहीं देती है, तो वह स्वीकार मानी जाएगी। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने बताया कि सरकार राइट टू बिजनेस एक्शन में संशोधन करने जा रही है। इसको लेकर अगले विधानसभा सत्र में प्रस्ताव लाया जाएगा। राज्य में लीज होल्ड औद्योगिक संपत्ति को फ्री होल्ड किया जाएगा। इन सभी को लेकर एक्ट में संशोधन की मंजूरी पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा एमएसएमई के तहत राज्य में 125 करोड़ तक की इन्वेस्टमेंट पर उद्योगपति को तीन दिन के अंदर सभी मंजूरी दी जाएंगी। सीएम ने कहा कि सरकार के फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल को सिंग विंडो का रूप दिया गया है, जहां एक ही विंडो पर सिंगल पेन से काम होगा। सीएम ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास में क्रांति लाने के लिए 12 नई पहल की गई हैं जिसके साथ पंजाब में औद्योगिक क्रांति के तहत औद्योगिक विकास और समृद्धि का एक नया युग शुरू हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें