फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-10 में आज सर्वसांझा भजन उत्सव, लगेगा हिमाचली धाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र में शाम छह बजे से भजन संध्या, श्रद्धालुओं के लिए लस्सी की छबील भी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-10 स्थित सामुदायिक केंद्र में बुधवार को सर्वसांझा भजन उत्सव और हिमाचली धाम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) ट्राईसिटी पंचकूला की ओर से किया जा रहा है।
ट्रस्ट के चेयरमैन विक्रांत ने बताया कि शाम छह बजे से भजन संध्या शुरू होगी। इस दौरान हिमाचल के प्रसिद्ध गायक अमित मित्तू कांगड़े वाले बाबा जी का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भजन उत्सव के साथ हिमाचली धाम ‘बाबे दा प्रशादा’ भी लगाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा गर्मी को देखते हुए लस्सी की छबील भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ट्रस्ट की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति का आनंद लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें