फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अक्षय का शव 15 दिन बाद पंचकूला पहुंचा, घरवालों ने किया संस्कार

Thu, 13 Mar 2025 01:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद अक्षय के रिश्तेदार।
विज्ञापन
दिनभर घर में संत्वना देने के लिए आते रहे रिश्तेदार और दोस्त
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। चूड़धार में ट्रैकिंग के लिए गए अक्षय की मौत के बाद उसका शव बुधवार को पंचकूला लाया गया। इसके बाद घरवालों ने उसका नम आंखों से संस्कार किया। अक्षय महाशिवरात्रि से एक दिन पहले चूड़धार की पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गया था। इसके बाद महाशिवरात्रि के दिन लापता हो गया था। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। वहां निवासी युवकों ने उसे बर्फ के नीचे दबा देखा तो प्रशासन को सूचना दी। किसी तरह 15 दिन बाद उसका शव बुधवार को पंचकूला पहुंचा।
विज्ञापन

दिनभर अक्षय के घर में संत्वना देने के लिए उसके रिश्तेदार और दोस्त आते रहे। सभी ने उसके परिजनों को ढांढस बंधाया। अक्षय का शव देख परिजनों, रिश्तेदारों में दुख का माहौल बना रहा। होली से दो दिन पहले इस तरह दुखों का पहाड़ परिवार के पर टूटने के बाद सभी की आंखें नम दिखीं। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। वहीं पड़ोसियों ने कहा कि अक्षय का व्यवहार बेहद अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें