फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फेफड़े और सिर में चोट लगने से हुई थी आकाश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आकाश की हत्या के मामले में तीनों आरोपी राजवीर उर्फ ब्लैकिया, मोहित निवासी सेक्टर-12ए और पंकज निवासी सेक्टर-10 को पकड़ने के लिए सेक्टर -5 थाना, सेक्टर -19 और 26 क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस जीरकपुर, एमडीसी सहित अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की। इसमें टीमों की ओर से हत्या की वजह सहित सभी चीजें जानने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया क आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने आकाश के सिर पर नुकीली चीज और छाती में चाकू से हमला किया था। इस कारण दिल और उसके फेफड़े फट गए थे और मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक आकाश से पहले भी आरोपियों का सेक्टर-12ए में मोबाइल फोन छीनने को लेकर झगड़ा हुआ था। सेक्टर-5 थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें