फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने बैठक कर ली गेहूं खरीद की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने सिविल सचिवालय स्थित कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तर पर सभी उपायुक्तों को समय समय पर मंडियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की खरीद संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए जिला स्तर पर शिकायत निवारण सेल का गठन किया गया है। प्रत्येक जिले में एक उच्च अधिकारी को इन कमेटियों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। किसान अपनी शिकायत जिला स्तरीय कमेटी में रख सकते हैं। उनका तुरंत समाधान किया जाएगा।
दलाल ने कहा कि खरीद प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए अधिकारी आवश्यक प्रबंध करें। यदि आवश्यकता हो तो अतिरिक्त मंडियों की भी व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से फसलों की खरीद की जा रही है। खरीद के बाद भुगतान भी सीधा किसानों के खाते में किया जा रहा है। खरीदे गए गेहूं का उठान भी तत्काल किया जा रहा है। इसके साथ ही मंडियों में कोविड-19 से बचाव के लिए सैनिटाइजर, मास्क आदि आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें