फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल सभा चुनाव: अमित जिंदल और जगमोहन ने टीमों सहित भरे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अग्रवाल सभा रजिस्टर्ड पंचकूला के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अमित जिंदल और जगमोहन ने अपनी-अपनी टीमों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए। अब सभी की निगाहें 1 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
विज्ञापन

अमित जिंदल की टीम में अध्यक्ष पद के लिए अमित जिंदल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बलदेव मेघराज, महासचिव पद के लिए विक्की जिंदल और सचिव पद के लिए विजय के नाम शामिल हैं। वित्त सचिव सहित अन्य पदों और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए। टीम में पंकज सहित अन्य सदस्य भी शामिल बताए गए हैं।
अमित जिंदल ने कहा कि उनकी टीम अग्रवाल समाज के उत्थान, कल्याण और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज के सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं, जगमोहन ने भी अपनी टीम के साथ नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले में भागीदारी दर्ज कराई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सभा में करीब 2,800 सदस्य हैं, जबकि इस चुनाव में 118 सदस्य मतदान करेंगे। कार्यकारिणी में आठ पदाधिकारी और दस कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें