फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुलेट से पटाखे बजाने पर 36,500 रुपये का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर हुड़दंग मचाने वाले युवक की बाइक पुलिस ने जब्त कर ली। वीरवार दोपहर करीब दो बजे एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने युवक को पटाखे बजाते देखा तो वह बाइक लेकर मार्केट की तरफ भागने लगा। पुलिस ने नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल पकड़ ली और थाने में खड़ी करवा दिया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर बाइक का 36,500 रुपये का चालान किया गया। एसीपी ने कहा कि नियम तोड़ने और लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें