फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 5 अक्तूबर को अग्रमठ सृजन विकास उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 के रेड बिशप में अग्रमठ की ओर से 5 अक्तूबर को “अग्रमठ सृजन विकास उत्सव” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में होगा जिसमें देशभर से अग्रवाल समाज की प्रमुख हस्तियां, राजनेता, समाजसेवी और धार्मिक संत जुटेंगे। इस मौके पर कवि सौरव सुमन जैन और कवयित्री अनामिका अंबर जैन अपनी प्रस्तुतियों से समाज को आध्यात्मिक आनंद देंगे।
विज्ञापन

प्रधान सुरेश गर्ग ने बताया कि यह उत्सव समाज की एकता, संगठन और संस्कृति को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे अल्पाहार के साथ होगी। इसके बाद पंजीकरण, दीप प्रज्वलन, स्वागत भाषण और राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के प्रथम व द्वितीय सत्र आयोजित किए जाएंगे। दिन में 2:30 बजे प्रीतिभोज और शाम 5:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जबकि रात्रि 9 बजे भव्य रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त सालिसिटर जनरल सत्यपाल जैन और सांसद लोकसभा रायपुर बृजमोहन अग्रवाल होंगे। वहीं अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष सुशील गुप्ता और बिजनेसमैन प्रदीप मित्तल करेंगे। विशिष्ट अतिथि सुरेश चंदेल, पूर्व सांसद (हिमाचल प्रदेश, अजय बनारसीदास गुप्ता, सदस्य, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार, श्रवण गुप्ता, अध्यक्ष, गो सेवा आयोग, सुषमा गुप्ता, मानद महासचिव, बाल कल्याण परिषद, रेनू बाला गुप्ता, मेयर, करनाल, मनमोहन गोयल, पूर्व मेयर, रोहतक, नवीन गोयल, सह-संस्थापक, कैनविन फाउंडेशन, कार्तिकेय शर्मा, सांसद राज्यसभा होंगे। सांस्कृतिक समारोह एवं सानिध्य कार्यक्रम में स्वामी सम्पूर्णानंद जी महाराज का पावन सानिध्य मिलेगा। पुरस्कार वितरण का कार्य राजेश गोयल (उत्तर क्षेत्र समन्वयक, स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान) एवं अजय मित्तल (भाजपा जिला अध्यक्ष, पंचकूला) द्वारा किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन विजय जैन, निदेशक एमडीजे ग्रुप ने किया। कार्यक्रम में मखन माजरा मार्केट के प्रधान सुरेश गोयल, रिवलडेल एरोविस्टा के पैट्रन ट्रस्टी विजय गर्ग, हुकम चंद गोयल और अग्रमठ के सदस्य अशोक गुप्ता, विनोद अग्रवाल, सुरेश गुप्ता एडवोकेट, तजिंदर गुप्ता (टोनी), सत्यनारायण गुप्ता, सज्जन जिंदल सहित अन्य लोग उपस्थिति रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें