फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ का विरोध : युवा कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, लघु सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। लघु सचिवालय के बाहर अग्निपथ योजना के खिलाफ युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया। दिव्यांशु बुद्धिराजा सहित अन्य युवाओं ने रोष जताकर तुरंत इस योजना को वापस लेने की मांग की। युवाओं ने अग्निपथ योजना वापस लो, तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि देश की सुरक्षा एवं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली अग्निपथ योजना के खिलाफ फौज बचाओ- देश बचाओ अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि अग्निपथ योजना ने देशभर के करोड़ों युवाओं के देश सेवा करने के अरमानों को आग लगाने और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है। बुद्धिराजा ने कहा कि अग्निपथ योजना के लागू होने से देश में भयंकर बेरोजगारी आएगी। चार साल के बाद जब जवान को फौज से निकाला जाएगा, तो वह कहां जाएगा। मात्र 21 साल की उम्र में भूतपूर्व सैनिक का तमगा लेकर कहां से रोजगार प्राप्त करेगा। पंचकूला विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश निषाद ने कहा कि जहां एक तरफ प्रदेश का युवा इस योजना से हताहत है, वहीं इसके खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार उन पर ही मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा युवा कांग्रेस गांव, शहरों में जाकर इस योजना का डटकर विरोध करेगी।
युवाओं के साथ मिलकर विस्तृत योजना तैयार कर मशाल यात्रा, तिरंगा यात्राएं, पद यात्रा निकाली जाएंगी और जिला मुख्यालयों पर भी विशाल प्रदर्शन कर सरकार का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर आरके कक्कड़, पवन जैन, गुलशन अरोड़ा, अंकुश निषाद, अखिल, हार्दिक नैन, उदित महेंदीरत्ता नवीन मलिक, ब्रेटली, अनिल चौहान, अभिमन्यु, सचिन सूद, मोनू मनोचा, लहर गांधी, अभिषेक सैनी, संतोष कुमार, राजकुमार रमला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें