फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले की महिला थाना पुलिस के पास एक ऐसा मामला पहुंचा है, जिसमें एक व्यक्ति और महिला सालों तक एक-दूसरे के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे। आरोपों के मुताबिक युवक ने अब महिला से शादी करने से इनकार कर दिया है। आरोप है कि वह करीब नौ वर्ष तक महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा लेकिन अब किसी अन्य युवती से शादी करने वाला है। इसका पता लगते ही पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-5 महिला थाना पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि, आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने महिला पुलिसकर्मियों को बताया कि आरोपी शादी का भरोसा देकर करीब नौ साल तक उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा और उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। अब वह किसी अन्य युवती से जल्द ही विवाह करने वाला है। पीड़िता ने आरोपी की पहचान एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत 34 वर्षीय अभिषेक के रूप में बताई है। पीड़िता ने रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने 164 के बयान भी दर्ज करवाए। लेकिन महिला थाना पुलिस मामले में कई जानकारियों को साझा करने से गुरेज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें