फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से गन प्वाइंट पर लूट मामले में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-16 के एससीओ नंबर-252, मद्रास जनरल स्टोर के मालिक से ढाई लाख रुपये कैश समेत मोबाइल और कार की चाबी लूट मामले को सुलझाने में पुलिस नाकाम है। अज्ञात लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस को डंप डाटा से भी आरोपियों का सुराग लगने की उम्मीद है। इसके अलावा पुलिस मौका-ए-वारदात के चौतरफा अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी देख रही है, ताकि कोई अहम सुराग हाथ लग सके। लुटेरों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल के भतीजे मद्रास जनरल स्टोर के मालिक हेमंत बंसल को निशाना बनाया था। लुटेरों ने हेमंत और उनके कर्मचारी को शोरूम में बंद कर शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी थी। शनिवार की रात करीब दस बजे हेमंत अपने कर्मचारी सहित दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। उसी दौरान हेलमेट पहने दो अज्ञात युवक हेमंत के पास पहुंचे और उनपर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए उनसे कैश से भरा बैग मांगा। कैश से भरा बैग लूटकर आरोपी फरार हो गए। वारदात के बाद पंचकूला के डीसीपी कमलदीप गोयल सहित सेक्टर-14 एसएचओ और क्राइम ब्रांच-26 के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पूछताछ की थी। पुलिस अज्ञात बाइक सवार लुटेरों का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें