जीत के बाद अग्रवाल भवन पहुंचे पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, नवनिर्वाचित टीम को दी बधाई
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला अग्रवाल सभा के चुनाव में जगमोहन गर्ग और उनकी टीम की जीत के बाद पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल अग्रवाल भवन पहुंचे और नवनिर्वाचित टीम के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुलभूषण गोयल ने कहा कि अग्रवाल सभा का चुनाव भाईचारे का चुनाव था, जो शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने प्रधान निर्वाचित जगमोहन गर्ग, महासचिव मुकेश बंसल, मीडिया सचिव राकेश गोयल सहित पूरी टीम को जीत की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि नई टीम के नेतृत्व में अग्रवाल भवन और अग्रवाल सभा के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
कुलभूषण गोयल ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर चलना सबसे जरूरी है। चुनाव में विचारों और पैनलों की अलग-अलग प्रतिस्पर्धा के बावजूद समाज के लोगों ने आपसी भाईचारा बनाए रखा। शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाकर अग्रवाल समाज ने एक मिसाल पेश की है।