फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लोन पास करवाकर 17.50 लाख करवाए ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जमीन पर मकान बनवाने के लिए एसबीआई से लोन पास करवाकर 17.50 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर कैंट निवासी मनप्रीत कौर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। मनप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि पति नायक के पद पर बीना गुड़ी बेस्ट बंगाल में तैनात हैं। इससे पहले पति कमांड ऑफिस चंडीमंदिर में तैनात थे। पति और उनके नाम पर एसबीआई में खाता है।
विज्ञापन

पति के साथ तैनात सुरमुख सिंह और सागर गुलेरिया ने बैंक में अच्छी पकड़ होने का हवाला देकर लोन पास करवाने को कहा था। गांव में मकान बनवाने के लिए कुल 17.50 लाख का लोन पास हो गया। इसके बाद लोन की रकम खाते में आ गई। सागर गुलेरिया कहा कि जो लोन आया है उसे उसके बैंक खाते में ट्रांसफर दें, इससे सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा। इसके बाद पति ने उसकी बातों पर आकर लोन की रकम आरटीजीएस कर दी। रकम लेने के बाद सागर गुलेरिया भाग गया और फोन भी उठाना बंद कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें