फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्यूशन से घर जा रही बच्ची को लावारिस कुत्तों ने नोचा

Wed, 23 Apr 2025 01:34 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल 6 वर्षीय बच्ची वैष्णवी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। हिमशिखा काॅलोनी निवासी 6 वर्षीय बच्ची को लावारिस कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। बच्ची वैष्णवी के पिता पवन ने बताया कि शाम करीब 6 बजे उनकी बेटी ट्यूशन से घर आ रही थी। गली में दो कुत्ते लड़ रहे थे। जब उसकी बेटी वहां से गुजरी तो कुत्ते बच्ची पर टूट पड़े। कुत्तों के हमले से बच्ची नीचे गिर गई और कुत्तों ने उसके मुंह को नोच डाला। आवाज सुन लोग घरों से निकले और किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया। बच्ची के पिता पवन ने बताया कि वह घायल बेटी को तुरंत पिंजौर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सेक्टर-6 पंचकूला के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। बच्ची की गंभीर हालात देख डाक्टरों ने उसे सेक्टर-16 चंडीगढ़ के अस्पताल में भेज दिया, जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। लोगों ने बताया कि शहर में लावारिस जानवरों की भरमार है। इस ओर नगर परिषद कालका ध्यान नहीं दे रहा है। जानवरों को पकड़ने के नाम पर खर्च तो दिखाया जाता है लेकिन जानवर नहीं पकड़े जाते।कुछ साल पहले जानवर पकड़ने के नाम पर नगर परिषद कालका पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे लेकिन जांच अभी तक अधूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें