फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों केआधार पर दर्ज हुआ था एससी, एसटी एक्ट में केस, जैतो नगर परिषद के उपाध्यक्ष पहुंचे हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
2011 में एससी, एसटी एक्ट के तहत जैतो नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंगला के खिलाफ जो मामला दर्ज हुआ था, वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर था। आरटीआई से मिली जानकारी के बाद सिंगला ने हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने तत्कालीन एसएसपी नानक सिंह व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
प्रदीप सिंगला की दोषी अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका हाईकोर्ट में पहले से लंबित है। सिंगला ने आरटीआई के जरिये 2011 में दर्ज शिकायत की जानकारी मांगी थी। जवाब में पता चला कि ऐसी कोई शिकायत मिली ही नहीं थी। सिंगला का कहना है कि राजनीतिक रंजिश के चलते उन्हें फसाने के लिए फर्जी दस्तावेज के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया था।
सिंगला ने कहा कि वह नगर परिषद के उपाध्यक्ष हैं और जल्द ही नगर परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के कारण विरोधी उनका दुष्प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में उनकी अवमानना याचिका और इस अर्जी पर 25 मार्च से पहले सुनवाई की जाए। उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने दोनों ही अर्जियों पर प्रतिवादी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें