फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 44 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग के बाद आईटीबीपी को मिले 201 नए हिमवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आईटीबीपी को 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 201 नए हिमवीर मिले हैं। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू में मंगलवार को 498वें जीडी बैच का दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें 179 पुरुष और 22 महिला प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद राष्ट्रसेवा और बल की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की शपथ ली। समारोह में आईटीबीपी की पश्चिमी कमान के अपर महानिदेशक राजेश कुमार (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बीटीसी के आईजी रमा कांत शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में डीआईजी वीवी नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान नव प्रशिक्षित हिमवीरों के परिजन, अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

44 सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, जूडो-कराटे, आंतरिक सुरक्षा और हथियार संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। हल्के, मध्यम और भारी हथियारों को चलाने के साथ सटीक निशानेबाजी, शारीरिक सहनशक्ति और मुश्किल परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से काम करने के गुर भी सिखाए गए। प्रशिक्षण के दौरान खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षुओं के व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान दिया गया। उनके अनुशासन, कौशल, शारीरिक क्षमता और व्यावसायिक दक्षता का लगातार मूल्यांकन किया गया।

विनोद सिहाग बने ओवरऑल बेस्ट, नंदिनी ने भी मारी बाजी
प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को विभिन्न श्रेणियों में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कॉन्स्टेबल/जीडी विनोद सिहाग (8वीं वाहिनी) को ओवरऑल बेस्ट ट्रॉफी मिली। वहीं, कॉन्स्टेबल/जीडी नरेश (सीडब्ल्यूएस) बेस्ट इन वेपन ट्रॉफी के हकदार बने। बेस्ट इन फायरिंग ट्रॉफी कॉन्स्टेबल/जीडी प्रवीण कुमार (51वीं वाहिनी) और कॉन्स्टेबल/जीडी सोनू सिंह (नॉर्थ फ्रंटियर) को संयुक्त रूप से दी गई। बेस्ट इन एंड्योरेंस ट्रॉफी कॉन्स्टेबल/जीडी रमन लाल (51वीं वाहिनी) और कॉन्स्टेबल/जीडी नंदिनी (49वीं वाहिनी) ने हासिल की। वहीं, बेस्ट इन ड्रिल ट्रॉफी कॉन्स्टेबल/जीडी सोहैल डोगरा (57वीं वाहिनी) को मिली।
विज्ञापन


अनुशासन और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी : एडीजी
मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर सभी नवप्रशिक्षित हिमवीरों को बधाई दी। कहा कि जवान बल की गौरवशाली परंपराओं, अनुशासन और उच्च व्यावसायिक मानकों को बनाए रखें। भविष्य में मिलने वाली जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें तथा देश की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस दौरान जवानों के परिजनों के योगदान की भी सराहना की गई। समारोह के अंत में अधिकारियों और अतिथियों का आभार जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें