फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार एडवांस दिया और चुरा लिए साढ़े पांच लाख के गहने

Fri, 27 Sep 2013 01:43 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से साढ़े पांच लाख रुपये के गहने दुकानदार की आंखों के सामने चोरी हो गए और उसे पता भी नहीं चला।
विज्ञापन


चोरों ने भी कमाल किया, चोरी करने के बाद दुकानदार को तीन हजार रुपये चेन बनाने की एवज में एडवांस दे गए। दुकानदार को तो उस वक्त पता चला, जब दुकान बंद करते समय सामान समेटने लगा।

 सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात को अंजाम दो युवकों ने दिया है और वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।


मौके से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 16 स्थित विमल ज्वैलर्स में दोपहर बाद दो युवक आए। एक युवक ने दुकान मालिक विमल प्रकाश को उलझा लिया और गहने दिखानें को कहा।
विज्ञापन


कभी चेन दिखाने की बात कहता, तो कभी बच्चों के कंगन। इसी बीच दूसरे युवक ने सोने के कुछ जेवर अपनी जेब में डाल दिए। सीसीटीवी में कैद फुटेज के मुताबिक, दोनों युवक वीरवार दोपहर करीब चार बजे दुकान में दाखिल हुए।

 पहले उन्होंने  बच्चे के हाथ के कंगन मांगे, फिर चेन और उसके बाद अंगूठी देखने लगे। इसी बीच एक युवक ने युवक ने अंगूठियों का एक पैकेट करीब सवा चार बजे अपनी जेब में डाल लिया।

कुछ मिनट बाद ही और गहने उठाकर जेब में डाल लिए। कुछ देर और बिताने के बाद एक युवक ने दुकानदार विमल को तीन हजार रुपये दिए और कहा कि कल अपनी पत्नी के साथ चेन लेने आएगा।
विज्ञापन


विमल को अपने साथ हुई वारदात का करीब नौ बजे पता चला, जब वह सामान समेटने लगे और उस डिब्बे पर ध्यान गया, जिसमें से युवकों को गहने दिखा रहे थे।

 पुलिस के मुताबिक, चोर बाइक को विमल ज्वैलर्स के पीछे खड़ी करके आए थे। वहां, एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में बाइक की फुटेज आई है। विमल ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान से 27 सोने की अंगूठियां, दो सोने के कड़े, दो चेन सेट युवक चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें