फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में परिवार पहचान पत्र पर ही मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजकीय गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार दाखिला परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के आधार पर दिया जाएगा। 10वीं पास विद्यार्थी 18 मई तक और 12वीं पास विद्यार्थी 14 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-26 गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल रणबीर सिंह सांगवान ने बताया कि विभिन्न कोर्सों में कुल 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग शामिल हैं। इसके अलावा मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी और फार्मेसी के लिए भी 60-60 सीटें रखी गई हैं।
उन्होंने बताया कि मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी और फार्मेसी कोर्स के लिए केवल 12वीं पास विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इनके लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स या फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ पास होना अनिवार्य है। सभी दाखिले मेरिट के आधार पर किए जाएंगे और मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद ही फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र आईडी अनिवार्य होगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए सभी उम्मीदवारों को फीस भी जमा करनी होगी। जनरल श्रेणी के लिए फीस 1000 रुपये तथा ओबीसी, एससी, ईडब्ल्यूएस सहित अन्य वर्गों के लिए 700 रुपये निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार www.techadmissionshry.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें