फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्ट्राइकर्स की धमाकेदार जीत, रेड विंग्स को 103 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बॉल बैट 4 टूर्नामेंट के एक रोमांचक मुकाबले में स्ट्राइकर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेड विंग्स को 103 रनों से करारी शिकस्त दी। ढकोली के विल टू विन क्रिकेट ग्राउंड में हुए स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 246 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सचिन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 118 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी पारी में कई आकर्षक चौके और छक्के शामिल रहे। उन्हें विजय बैन्स का भी अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 69 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
रेड विंग्स की ओर से गेंदबाजी में मुनिश शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन अन्य गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।
246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड विंग्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पूरी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 143 रन ही बना सकी। टीम की ओर से एडी ने 48 रन और गुरसिमरन ने 41 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
विज्ञापन

स्ट्राइकर्स की गेंदबाजी भी प्रभावशाली रही। पंवार, अमन और जसप्रीत ने 2-2 विकेट लेकर रेड विंग्स की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। इस तरह स्ट्राइकर्स ने मुकाबला 103 रनों से अपने नाम किया। शानदार शतकीय पारी खेलने वाले सचिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें