बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विनय यादव ने बताया कि महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ पीजीडीसीए और एमएससी जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी संचालित किये जा रहे हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय में निशुल्क एडमिशन फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। महाविद्यालय में पहुंचकर भी विद्यार्थी अपना दाखिला फार्म भरवा सकते हैं। इसके लिए दाखिला समिति के नोडल अधिकारी नीरज रोहिल्ला से संपर्क कर या सीधे महाविद्यालय में आकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।