फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल शिक्षा प्राप्त प्रशासनिक सेवा के अफसर भी करेंगे इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए हरियाणा सरकार संवेदनशीलता के साथ संसाधन जुटा रही है और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बना रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेडिकल शिक्षा प्राप्त प्रशासनिक सेवा के अफसरों को मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा जाएगा। एमबीबीएस अंतिम वर्ष और पीजी मेडिकल कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को भी इलाज के लिए तैनात किया जाएगा। ऑक्सीजन, डॉक्टर, कोविड अस्पताल, टीकाकरण केंद्र, कन्टेनमेंट जोन और कोविड बेड की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की बढ़ी हुई मात्रा अगले दो से तीन दिन में उपलब्ध होनी शुरू हो जाएगी। उड़ीसा से इसे लाने के लिए विशेष ट्रेन रवाना कर दी गई है। विदेशों से ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भी पर्याप्त संख्या में मंगवाए जा रहे हैं। सभी प्रदेशवासियों और राजनीतिक दलों से सीएम ने अपील की है कि एकजुट होकर इस संकट से बाहर निकलना है।
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़ा रहे बेड की संख्या
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक बेड की बात है, उन्होंने स्वयं कई जगह जाकर व्यवस्थाएं देखी हैं। पानीपत में 500 बेड का अस्पताल निर्माणाधीन है, जिसके साथ ही ऑक्सीजन का प्लांट है। हिसार के जिंदल स्कूल में 500 बेड का अस्पताल, पीजीआई रोहतक में 650 नए बेड की व्यवस्था की गई है, इनमें से 150 बेड चालू हो गए हैं। फरीदाबाद में 100 बेड की व्यवस्था की जा रही है। गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी के गेस्ट हाउस में 250 बेड की व्यवस्था की जा रही है। सेना ने भी फरीदाबाद के मेडिकल कॉलेज के लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाने की पेशकश की है। कई एनजीओ और वॉलंटियर्स भी आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें