फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, तीन निदेशकों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डॉ. अंदेश कंग ने बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन निदेशकों का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. ओम प्रकाश गोजरा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) और डॉ. गुरिंदरबीर सिंह ने निदेशक स्वास्थ्य सेवा (ईएसआई) के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यालय के समस्त स्टाफ ने नवनियुक्त निदेशकों का स्वागत किया और विभाग के कामकाज में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अंदेश कंग ने 1988 में एक चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपनी सरकारी सेवा शुरू की और 2013 में पदोन्नत हुईं। 2020 में एसएमओ और सिविल सर्जन मोगा में पदोन्नत किया गया था। इसी प्रकार डॉ. ओम प्रकाश गोजरा, निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) ने भी 1988 में एक चिकित्सा अधिकारी के रूप में सरकारी सेवा में अपना कॅरियर शुरू किया। उन्हें 2020 में सिविल सर्जन के पद पर पदोन्नत किया गया था। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) डॉ. जीबी सिंह ने 1971 में एक चिकित्सा अधिकारी के रूप में अपनी सरकारी सेवा शुरू की और 2013 में उन्होंने एसएमओ के रूप में पदोन्नत किया गया है। फरवरी 2020 में पदोन्नति के बाद सिविल सर्जन बरनाला के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें