फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका में नवरात्र मेले में निगरानी रखेंगे प्रशासनिक अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। चैत्र नवरात्र की तैयारियों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को प्राचीन श्री काली माता मंदिर में एक बैठक की। इसमें एसडीएम संयम गर्ग, तहसीलदार विवेक गोयल, मंदिर सचिव पृथ्वीराज, भंडारा कमेटी प्रधान संजय बंसल सहित नगर परिषद, बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




बिजली-पानी और यातायात संचालन पर की चर्चा

मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि बैठक में मेले की गई व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई। इनमें निर्बाध बिजली-पानी की सप्लाई और ट्रैफिक संचालन सुचारू रखना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद, सफाई के प्रबंध समेत अन्य विषयों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि दुकानदारों से भी अपील की गई है कि नवरात्र मेले के दौरान पॉलीथिन का प्रयोग न करें।

चार को कालका पहुंचेंगे सीएम

मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि चार अप्रैल को मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी मंदिर में नतमस्तक होने पहुंचेंगे। इस दौरान वह मंदिर के विस्तारीकरण के कार्य का भी शुभारंभ करेंगे, साथ ही मंदिर की पार्किंग को लेकर भी बड़ी खुशखबरी की पूरी उम्मीद है। नवरात्र के पहले दिन विधायक शक्ति रानी शर्मा मंदिर में घट स्थापना कर हवन यज्ञ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें