फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चैत्र नवरात्र मेला आज से शुरू, सुरक्षा-व्यवस्था के सभी प्रबंध पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि चैत्र नवरात्र मेला आज से शुरू हो गया है और इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस साल चैत्र नवरात्र 30 मार्च आरंभ होकर 6 अप्रैल तक चलने वाले हैं। इस बार के नवरात्र आठ दिन के ही रहेंगे। जो भी श्रद्धालु इस दौरान मंदिर में आएंगे उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग के हिसाब से चोला चढ़ाएं
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र के दौरान माता को चोला चढ़ाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा है। इसके तहत बहुत से श्रद्धालुओं ने बुकिंग की हुई है। प्रतिदिन अपनी बुकिंग के हिसाब से श्रद्धालु माता को चोला चढ़ा सकेंगे। इस बार श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं को नवरात्र के दौरान प्रसाद में मिश्री प्रसाद के अलावा ड्राई फ्रूट का प्रसाद भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह व्यवस्था बोर्ड की ओर से संस्थाओं के सहयोग से कराई गई है।

10 ई-रिक्शा की व्यवस्था
पार्किंग स्थल से बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए ई-रिक्शा की मुफ्त सुविधा की गई हैं। इसके साथ-साथ जो वृद्ध, कोई गर्भवती या कोई निशक्त व्यक्ति जो माता के दर्शन करने आते हैं उनके लिए 10 ई-रिक्शा की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं, जो पार्किंग स्थल से लेकर उनको मंदिर तक लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान स्वास्तिक बिहार से मनसा देवी परिसर तक रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें