फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका में ट्रैफिक जाम पर प्रशासन सख्त, बने ठोस प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी वाहनों की एंट्री पर टाइमिंग तय करने की तैयारी, अवैध पार्किंग पर चलेगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और काली माता मंदिर मोड़ पर हालिया हादसे को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में जाम से निपटने के लिए ठोस प्लान तैयार किए गए, जिनमें भारी वाहनों की एंट्री के लिए समय तय करने और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई शामिल है।
शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या और हाल ही में काली माता मंदिर मोड़ पर हुए सड़क हादसे को लेकर सोमवार को एसडीएम कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम के कारणों की गहन समीक्षा करते हुए समाधान के लिए ठोस रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार निखिल सिंगला, एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजकुमार, ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक, नप जेई अजय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने माना कि शहर में बढ़ता वाहन दबाव, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी जाम की मुख्य वजह हैं। खासकर पीक आवर्स में प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लंबा जाम आमजन के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और सामान को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिस पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


काली माता मंदिर मोड़ पर हादसों को रोकने पर भी चर्चा
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए निश्चित समय निर्धारित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि व्यस्त समय में ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके। इसके अलावा ऑटो और टैक्सी के लिए निर्धारित पाॅइंट बनाए जाएंगे, जिससे सड़कों पर अव्यवस्था कम हो सके। काली माता मंदिर मोड़ पर हो रहे हादसों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। एसीपी ने बताया कि इस स्थान पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए तकनीकी उपायों पर काम किया जा रहा है और संबंधित तकनीकी टीम से बातचीत जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें