फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरियाणा के आदित्य, जीविका और पारुल ने दिखाया दमदार प्रदर्शन, अगले दौर में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रहे यूनेक्स-सनराइज अश्विनी गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सब जूनियर अंडर-15 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2025 में वीरवार को खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में देशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हरियाणा के आदित्य तुशिर, जीविका सोहलोट और पारुल रानी ने भी शानदार खेल दिखाकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन

बालक अंडर-15 वर्ग


बालक अंडर-15 वर्ग के मुकाबलों में शीर्ष वरीयता प्राप्त कर्नाटक के पुष्कर साई ने महाराष्ट्र के हेमराज लावंगे को 21-19, 21-9 से हराकर आसानी से जीत दर्ज की। हरियाणा के आदित्य तुशिर (9वीं वरीयता) ने असम के अंगराज गोगोई को कड़ी टक्कर दी और पहले सेट में हारने के बाद 2-1 से मात दी। वहीं, राजस्थान के चौथी वरीयता प्राप्त अंशुमन चौधरी ने अपने ही राज्य के टपेश्वर पूनिया को 21-17, 17-21, 21-14 से पराजित किया।



दिल्ली के संचित जांगड़ा ने महाराष्ट्र के समीहन देशपांडे के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 20-22, 26-24, 21-19 से बाजी मारी। उत्तराखंड के प्रभु ध्यानी ने 16वीं वरीयता प्राप्त नितिन वैभव एस (तमिलनाडु) को उलटफेर का शिकार बनाते हुए 21-16, 13-21, 21-12 से हराया।
विज्ञापन



बालिका अंडर-15 वर्ग

बालिका अंडर-15 वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कर्नाटक की शैना मणिमुथु ने तमिलनाडु की जशिका निदिगितिं को 21-10, 21-13 से हराकर आसान जीत हासिल की। असम की 13वीं वरीयता प्राप्त शुभ्रश्री स्मिता बरुवाटी ने तमिलनाडु की थारिनी श्री कृष्ण कुमार को 21-8, 21-14 से परास्त किया। वहीं, हरियाणा की जीविका सोहलोट ने आंध्र प्रदेश की मिथ्री सत्संगी को 18-21, 25-23, 21-14 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।



उत्तर प्रदेश की कुहू को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें तमिलनाडु की जया सप्त श्री एम ने 21-15, 15-21, 21-19 से पराजित किया। पंजाब की इनायत गुलाटी ने आंध्र प्रदेश की लक्ष्मी साई आराध्या को 21-18, 21-17 से हराकर तीसरे दौर में कदम रखा।


मिक्स डबल्स अंडर-15 वर्ग


मिक्स डबल्स अंडर-15 वर्ग के मुकाबलों में आंध्र प्रदेश के हेमंत श्री सम्मेटला और महाराष्ट्र की शारायु रांजने की जोड़ी ने मिजोरम और नागालैंड की जोड़ी को 21-16, 21-17 से मात दी। उत्तराखंड के मानव डोभाल और हरियाणा की पारुल रानी ने अपने ही राज्य की जोड़ी को 22-20, 21-13 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें