फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पतंग के मांझे से एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर-सूरजपुर बाइपास पर रविवार शाम एक एक्टिवा सवार पतंग की मांझे की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक के गले पर गंभीर घाव हो गए जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बीड़-घग्गर निवासी प्रिंय रविवार शाम किसी निजी कार्य से पिंजौर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सूरजपुर बाइपास के पास फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा, तभी अचानक पतंग की तेज धार वाली मांझा उसके गले में फंस गई। मांझे के अचानक लगने से युवक संतुलन बिगड़ गया और उसे गले पर गहरी चोट आई। गनीमत रही कि वह वाहन से गिरने से बच गया, अन्यथा हादसा और भी गंभीर हो सकता था। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें