फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अमरटेक्स चौक पर इनोवा की टक्कर से एक्टिवा सवार गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पंचकूला। अमरटेक्स चौक पर तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विजय कुमार (42) निवासी हरमिलाप नगर, बलटाना, जीरकपुर के रूप में हुई है। हादसा 20 अक्टूबर की रात करीब 11:45 बजे हुआ। घायल का चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच-32 में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-14 स्थित जेप्टो में काम करता है। रात को वह एक्टिवा पर सेक्टर-19 पंचकूला की ओर जा रहा था। अमरटेक्स चौक पर सेक्टर-20 की तरफ से तेज रफ्तार में आई हाइब्रिड इनोवा ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क किनारे जा गिरा, जबकि एक्टिवा खंभे से टकरा गई। हादसे में वह बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया। अगले दिन डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। पीड़ित ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें