पिंजौर। धर्मपुर रोड पिंजौर पर ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से 28 वर्षीय एडवोकेट की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिंजौर निवासी शिकायतकर्ता अनिल ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी बेटी जैनीफर हाईकोर्ट में प्रेक्टिस कर रही थी। बीते शनिवार को वह और उनकी बेटी एक्टिवा पर दवाइयां लेने के लिए धर्मपुर स्थित मेडिकल स्टोर पर गए थे। एक्टिवा को उनकी बेटी जैनीफर चला रही थी। एक ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने अचानक खड़ी एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी। एक्टिवा को टक्कर लगते ही वह और उनकी बेटी सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर ट्राॅली का पिछला टायर उनकी बेटी की गर्दन व छाती के ऊपर से निकाल गया। बुरी तरह से घायल बेटी को पुलिस की मदद से कालका के अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।