फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दिवाली पर मिठाइयों में मिलावट की तो होगी कार्रवाई, दुकानों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दिवाली पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने मिठाई दुकानों, स्वीट्स शॉप्स, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के औचक निरीक्षण और सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि त्योहार के दौरान दूध, मावा, पनीर, देसी घी और मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में विक्रेता लोगों की सेहत से खिलवाड़ न करें और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही बेचें। अधिकारियों की टीमें मिठाइयों, दूध से बने उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच करेंगी।
उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि मिठाइयां मांग के अनुसार तैयार करें और लंबे समय तक स्टोर करने से बचें। निर्माण के दौरान साफ-सफाई रखें तथा कर्मचारियों से दस्ताने और कैप का इस्तेमाल करवाएं। मिठाइयों और पैक खाद्य सामग्री पर निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


डीसी ने दूध, मावा, ड्राई फ्रूट, चॉकलेट और ब्रांडेड मिठाइयों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने को कहा। उन्होंने नागरिकों से भी खरीदारी के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्माण एवं समाप्ति तिथि जांचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें