फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध खनन के मामले में कार्रवाई, टिप्पर और जेसीबी जब्त

Wed, 12 Mar 2025 01:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
जब्त की गई जेसीबी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पंचकूला। अवैध खनन के मामले में चंडीमंदिर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक टिप्पर और एक जेसीबी जब्त की है। थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रत्तेवाली क्रेशर जोन में अवैध खनन किया जा रहा है। इस आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और पाया कि खनन माफिया अवैध रूप से खनन कार्य में लगा था।
पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद टिप्पर को जब्त कर लिया। जेसीबी चालक ने पुलिस को आते देखा तो वह भाग गया। मामले की सूचना संबंधित खनन विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों नहीं जाएगा बख्शा
चंडीमंदिर इंस्पेक्टर रामपाल ने कहा कि जिले में अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अलावा जिले में अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी की जा रही है ताकि अवैध खनन में संलिप्त वाहनों और व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा राइडर और ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल) की पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है, जिससे खनन माफियाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें