फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी ने दो टीमों का गठन कर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर अवैध रूप से काबिज होकर कारोबार करने वाले दुकानदारों पर दिन-प्रतिदिन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का शिकंजा कसता ही जा रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बाद भी दोबारा से काबिज होने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए वीरवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने दो टीमों का गठन कर अलग-अलग सेक्टरों में तैनात किया। इसी के साथ अधिकारियों ने ये भी आदेश जारी किया कि यदि कोई रेहड़ी फड़ी वाला अवैध रूप से काबिज होता है तो उसका सारा सामान जब्त कर लिया जाए।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ योगेश और एएसडीओ कुलदीप ने बताया कि संपदा अधिकारी को अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्हीं के आदेश पर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीरवार को सेक्टर-7, सेक्टर-9 और एमडीसी सेक्टर-5-सी में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान कई लोगों के सामान को जब्त कर लिया गया। वहीं, कुछ सेक्टरों में सरकारी जमीन पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों को भी गिरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें