फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी में एसीपी विजय की टीम विजेता

विज्ञापन
खिलाड़ियों को सम्मानित करते। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 में रविवार को पुलिस की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक सुखदेव और एसीपी विजय कुमार की टीमों के बीच रस्सा कसी प्रतियोगिता हुई। इसमें एसीपी विजय कुमार की टीम विजेता रही। इसके अलावा लड़कियों की 100 मीटर रेस में महिला सिपाही नेहा ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में निरीक्षक नेहा चौहान की टीम ने बाजी मारी। कबड्डी में क्राइम ब्रांच टीम के इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह की टीम विजेता रही। डिप्टी पुलिस कमिश्नर मोहित हांडा ने 200 मीटर रेस में भाग लेकर सभी पुलिस कर्मचारियों को खेल के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं और कोविड के नियमों का पालना करें।
विज्ञापन

गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 में आयोजित प्रतियोगिता में पुलिस के जवानों ने उत्साह से भाग लिया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पंचकूला पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेल हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। हमें खेलकूद में भाग लेते रहना चाहिए, जिससे हम स्वस्थ शरीर व मन के साथ सही कर्तव्य निभा सकें। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर, कबड्डी, वॉलीबाल, रस्सी कसी, म्युजिकल चेयर की प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें