फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 164 लोग संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना का संक्रमण प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील के बाद भी लोग कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। रविवार को जिले में 164 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा एक मरीज की भी मौत हो गई है। संक्रमितों में 93 मामले पंचकूला के हैं, जबकि 71 मामले अन्य जिलों और प्रदेशों से संबंधित हैं। इसमें 53 पुरुष और 39 महिलाएं संक्रमित हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इस प्रकार पिछले 18 दिनों में 1494 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से रविवार को सेक्टर-16 के रहने वाले एक 43 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब गिरकर 93.31 फीसदी पर आ चुका है। रविवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है। इसके अलावा उनके संपर्क में आने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी टेस्टों की संख्या बढ़ाकर दो हजार कर दी है।
सीएमओ ने बताया कि रविवार को अलीपुर, अमरावती इनक्लेव, बरवाला, बतौड़, बेहर, भगवानपुर, भरेली, भोगपुर, भोजकोटी, बिल्ला, फिरोजपुर, घटीवाला, आईटीबीपी, कालका, कामी, खटौली, खेरावाली, कोट, एमडीसी-5, पिंजौर, सकेतड़ी, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-12 ए, सेक्टर-15, सेक्टर-17, सेक्टर-20, सेक्टर-21, सेक्टर-23, सेक्टर-24, सेक्टर-25, सेक्टर-26, सेक्टर-27, सेक्टर-28, सेक्टर-4, सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-9, सूरजपुर, टिपरा में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 690 हैं सक्रिय मामले
पंचकूला। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 203419 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 15682 संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 11918 मामले शामिल हैं। अब तक 11078 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 690 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें