फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका से कटड़ा के लिए सीधी बस सेवा बहाल, सात महीने बाद श्रद्धालुओं को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
28 मई से फिर दौड़ेगी रोडवेज बस, कालका-पंचकूला समेत हिमाचल के यात्रियों को मिलेगा सीधा और सस्ता सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। करीब सात महीने बाद कालका सब डिपो से जम्मू कटड़ा के लिए सीधी बस सेवा फिर शुरू होने जा रही है। 28 मई, वीरवार से बहाल हो रही इस सेवा से कालका, पिंजौर, पंचकूला, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा और किफायती सफर मिल सकेगा।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज कालका डिपो की बस रोजाना शाम 4:40 बजे कालका से रवाना होगी। बस पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंचेगी और वहां से शाम करीब सात बजे जम्मू कटड़ा के लिए आगे चलेगी। रातभर सफर तय करने के बाद बस सुबह करीब चार बजे कटड़ा पहुंचेगी, जिससे श्रद्धालु सुबह के समय माता वैष्णो देवी भवन के लिए यात्रा शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

वापसी में बस कटड़ा बस स्टैंड से दोपहर 2:10 बजे कालका के लिए रवाना होगी और रात करीब 2:30 बजे कालका पहुंचेगी। बस सेवा दोबारा शुरू होने से उन यात्रियों को सबसे अधिक राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक कई बसें बदलकर या निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा था।
लोगों के अनुसार, पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु कालका डिपो की इस बस सेवा का लाभ उठाते थे। खासकर हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों, कालका, पिंजौर और पंचकूला के लोग इसे सुविधाजनक और सस्ता साधन मानते थे। सेवा बंद होने के बाद यात्रियों को ट्रेन, टैक्सी और निजी वाहनों पर अधिक खर्च करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

करीब सात महीने बाद सेवा बहाल होने से श्रद्धालुओं में उत्साह है। लोगों का कहना है कि सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रा पहले से आसान और कम खर्चीली हो जाएगी। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
कोट
लंबे अंतराल के बाद वीरवार से कालका सब डिपो से जम्मू कटड़ा के लिए बस सेवा बहाल की जा रही है।
-विजेंद्र सिंह, डीआई, बस स्टैंड कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें