फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) टीम ने चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिश उर्फ गुलशन, निवासी मौली जागरां को 12 मार्च को सेक्टर-14 स्थित किसान भवन के पास दबिश देकर काबू किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक तीन महीने पहले अंबाला से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक बरामद कर ली। आरोपी से पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि उसने एक ई-रिक्शा की बैटरी भी चोरी की थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सेक्टर-17 से बैटरी बरामद की। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें